Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बोधगया में बनेगा विश्वस्तरीय Marketing Complex, पर्यटन के लिए भी फायदेमंद

बोधगया में बनेगा विश्वस्तरीय Marketing Complex, पर्यटन के लिए भी फायदेमंद

इन दिनों हर राज्यों व जिलों में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें विश्वस्तर पर एक पहचान मिल सकें और जो पर्यटन के लिए भी फायदेमंद साबित हो। ऐसे में अब बोधगया में भी विश्वस्तर का मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, इससे गया के साथ-साथ पूरे बिहार के पर्यटन को काफी फायदा हो सकता है।

मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के लिए चल रहा सर्वे का काम

मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के लिए चल रहा सर्वे का काम

इसको लेकर बिहार पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट ने बुधवार को नोड वन, नोड टू, कालचक्र मैदान, सुपर मार्केट व पुरानी ब्लॉक आदि जगहों का सर्वे किया। इस दौरान आर्किटेक्ट ने कहा कि पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत ने आदेश किया है कि बोधगया में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन सर्वे का काम किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

कनाट प्लेस जैसे डिजाइन पर तैयार होगा कॉम्प्लेक्स

कनाट प्लेस जैसे डिजाइन पर तैयार होगा कॉम्प्लेक्स

इससे पहले बोधगया के नोड वन व नोड टू में बनने वाले मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स की योजना सिर्फ कनेक्टिविटी की सुविधा ना होने के चलते फेल हो गया था। जिससे अब कनाट प्लेस जैसे डिजाइन पर इस विश्वस्तरीय मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स को तैयार किया जाएगा, भविष्य में पर्यटकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

सभी सुविधाओं से लैस होगा मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स

सभी सुविधाओं से लैस होगा मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स

बोधगया में बनने वाला यह मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स पूरी तरीके से विश्वस्तरीय होगा, जिसमें सभी तरह की सुविधाएं भी दी जाएगी। इसके साथ ही सुपर मार्केट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा बोधगया से गुरपा और संडेस्वर मंदिर जाने में किसी पर्यटक को असुविधा ना हो, इसको भी ध्यान में रखते हुए गुरपा और संडेस्वर मंदिर को बोधगया से सड़क मार्ग द्वारा कनेक्टिविटी करने का प्रपोजल रखा गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+