Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी - लद्दाख का एंट्रेंस

31

नुब्रा घाटी, जो मूलतह ल्दुम्र के नाम से जाना जाता था, का मतलब 'फूलों की घाटी' है, जो समुद्र तल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र लद्दाख के बाग के नाम से जाना जाता है। गर्मियों के दौरान पर्यटकों को गुलाबी और पीले जंगली गुलाबों को देखने का मौका मिलता है जो कि इस क्षेत्र में उगते हैं। इस गंतव्य का इतिहास 7वीं शताब्दी ई. पूर्व का है जब चीनी, मंगोलिया और अरब यहाँ आक्रमणकारियों के रूप में आये थे। इस्लाम से पहले, बौद्ध धर्म इस क्षेत्र पर हावी था।नुब्रा घाटी तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को लेह से खार्दूंग ला दर्रा लेना होगा, जो दुनिया का सबसे ऊँचा दर्रा है।

नुब्रा घाटी के आस पास के स्थान

खार्दूंग ला दर्रा साल भर बर्फ से ढका रहता है। इस कारण से सीमा सड़क संगठन को इस दर्रे के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। पनामिक गाँव, एन्सा मठ और दिस्कित मठ नुब्रा घाटी के मुख्य आकर्षण हैं।

पनामिक गांव समुद्र तल से 10,442 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और पर्यटकों के बीच एक गर्म पानी के वसंत के लिए प्रसिद्ध है जो इस जगह के सरहद पर स्थित है। एन्सा मठ, अन्यथा एन्सा गोम्पा के नाम से जाना जाता है, इस गांव के आसपास के क्षेत्र में स्थित है।

350 साल पुराना दिस्कित मठ, अन्य प्रमुख आकर्षण है जो कि इस गंतव्य के सबसे पुराने और सबसे बड़े बौद्ध मठों में एक माना जाता है।

कैसे जाएं नुब्रा घाटी नुब्रा घाटी की खोज में रुचि रखने वाले यात्री इस गंतव्य तक हवा और ट्रेन के माध्यम से पहुँच सकते हैं। लेह हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है और जम्मू रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है।

नुब्रा घाटी का मौसम नुब्रा घाटी का तापमान वर्ष भर अनुकूल रहता है, पर्यटकों को नुब्रा घाटी जुलाई से सितंबर के महीनों के बीच यात्रा करने का सुझाव दिया जता है।

नुब्रा घाटी इसलिए है प्रसिद्ध

नुब्रा घाटी मौसम

घूमने का सही मौसम नुब्रा घाटी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नुब्रा घाटी

  • सड़क मार्ग
    जम्मू में ठहरे हुवे पर्यटक जो नुब्रा घाटी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, पहले लेह की यात्रा कर सकते हैं क्योंकि गंतव्य के लिए स्थानीय बसें लेह शहर से उपलब्ध हैं। स्थानीय जीप भी नुब्रा घाटी तक पहुँचने के लिए बढ़िया विकल्प हैं। पर्यटक अपने कार से भी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सड़कों के किनारों पर ढलानो से यह एक जोखिम भरा विकल्प है। जो यात्री अपनी नवंबर से मई के दौरान जो यात्री यात्रा अनुसूचित करते हैं, उन्हें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार सुबह को नुब्रा घाटी तक पोह्चने दिया जाएगा। इस मामले में, पर्यटक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को क्रमश लौट सकते हैं। सोमवार को गंतव्य के लिए प्रमुख सड़को को मरम्मत के लिए बंद कर दिया जाता है। यह ध्यान रखना चाहिए कि नुब्रा घाटी की ओर जा रही यात्री ऐसा सुबह 10 तक कर सकते हैं, और गंतव्य से लौटने वाले दोयाहर 1-6 बजे तक सड़क का उपयोग कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जम्मू तवी रेलवे स्टेशन नुब्रा घाटी का निकटतम रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन गंतव्य से 620 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जम्मू तवी जंक्शन देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनो से जुड़ा है। जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पर्यटक, स्थानीय बसें या कैब लेकर नुब्रा घाटी तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    लेह हवाई अड्डा गंतव्य के लिए निकटतम हवाई अड्डा है और नुब्रा घाटी से लगभग 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत में सभी प्रमुख हवाई अड्डों से जुड़ा है। पर्यटक स्थानीय बसों को या टैक्सियों को लेकर हवाई अड्डे से नुब्रा घाटी तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue

Near by City