चौरागढ़ छोटी 1326 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पचमढ़ी के उच्चतम बिन्दुओं में से एक है। यहाँ से पचमढ़ी वन संरक्षित क्षेत्र, जलप्रपातों और घाटी का दृश्य देखा जा सकता है। चौरागढ़ छोटी पर एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है जो इसे पचमढ़ी का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान बनाते हैं।
महाशिवरात्रि के दौरान सैंकड़ों भक्त यहाँ पूजा करने के लिए आते हैं। भगवान शिव के भक्त यहाँ उन्हें त्रिशूल चढ़ाते हैं। इस मंदिर तक पहुँचने के लिए 1250 सीढियां चढ़नी पड़ती हैं। सैर के पश्चात आप धर्मशाला में या मंदिर के पास स्थित स्थानों में आराम कर सकते हैं।
भक्तों के अलावा वे पर्यटक जिन्हें साहसिक कार्य करना अच्छा लगता है या जो प्रकृति प्रेमी हैं वे भी यहाँ सैर करने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications