प्रियदर्शनी प्वाइंट वह स्थान है जहाँ से संपूर्ण पचमढ़ी घाटी का दृश्य देखा जा सकता है। वर्ष 1857 में कैप्टन फोरसिथ ने इसी स्थान से पचमढ़ी की खोज की थी। पहले इसे फोरसिथ प्वाइंट कहा जाता था। इसके खोज के बाद ब्रिटिश लोगों ने पचमढ़ी को हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया।
इसने पचमढ़ी के वर्तमान विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उत्तर औपनिवेशिक काल में इसे प्रियदर्शिनी प्वाइंट नाम दिया गया। यहाँ से आप संपूर्ण पचमढ़ी घाटी और विशेष रूप से हांड़ी खोह का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। सतपुड़ा की श्रेणियों में स्थित प्रियदर्शिनी प्वाइंट सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए उचित स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications