जैसा कि नाम से स्पष्ट है, बू-अली शाह कलंदर का मकबरा बू-अली शाह कलंदर की स्मृति में बनवाया गया था जिनका वास्तविक नाम शेख़ शर्राफुट्ठीन था। उनके पिता, शेख़ फख़रुट्ठीन अपने समय के एक महान संत और विद्वान थे। उनके नाम के साथ कलंदर जोड़ दिया गया जिसका अर्थ है- वह व्यक्ति जो दिव्य आनंद में इतनी गहराई तक डूब चुका है कि अपनी सांसारिक संपत्ति और यहाँ तक कि अपनी उपस्थिति के बारे में भी परवाह नहीं करता।
बू-अली शाह कलंदर एक संत था। ये लोग भीख नहीं मांगते हैं, लेकिन अपने प्रशंसको और भक्तों द्वारा स्वेच्छा से जो कुछ भी दिया जाता है, उसी पर जीवित रहते हैं। वह 1190 ई. में पैदा हुआ और 122 साल की उम्र में 1312 ई. में उसका निधन हो गया था। 700 साल पुराना मकबरा अला-उद्-दीन खिलजी के बेटों, खिजि़र खान और शादी खान ने बनवाया था।
यह मकबरा कलंदर चैक पर स्थित है जो उसी के नाम पर है। इस मकबरे में प्रसिद्ध उर्दू शायर ख्वाजा अल्ताफ हुसैन हाली पानीपती की कब्र भी है। सभी समुदायों के लोग हर गुरुवार को प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने के लिए यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications