मुदगलेश्वर मंदिर परभनी के एक गाँव में बना है। गोदावरी नदी के किनारे स्थित यह मंदिर नदी के प्रवाह के बीच लगभग 900 साल पुराना है। यह मंदिर एक शिवलिंग को समर्पित है जो भगवान नरसिंह स्वामी का ही एक रूप है। मंदिर की वास्तुकला में इसका इतिहास छिपा है जो मंदिर के प्रवेशद्वार पर नक्काशी से लिखा गया हैं।
मानसून में नदी के कारण यह मंदिर चारों ओर से पानी से घिर जाता है, लेकिन यह भी भक्तों को मंदिर आने से रोक नहीं पाता। आमतौर पर भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए भक्त तैर कर मंदिर तक आते हैं।
पहले यह मंदिर दो स्थानीय लोगों की देखरेख में था-श्री साहेब राव मुदगलकर और श्री सुभाष राव मुदगलकर।



Click it and Unblock the Notifications