जलीय अनुसंधान केंद्र, बांधों के विभिन्न प्रतिरुपों तथा यहां प्रदर्शित सिंचाई की परियोजनाओं के लिए प्रसिद्ध है। इन बांधों और सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए अपनाई जाने वाली इंजीनियरिंग तकनीक को देखकर यात्री जरुर चकित हो जाएंगे। यह पठानकोट से लगभग 7 कि.मी दूर, मलिकपुर में स्थित है। इस प्रतिरुप के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों को व्यापक वर्णन और विवरण प्रदान किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications