Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पटनीटॉप

पटनीटॉप – पूर्ण रूप से निर्मल

24

पटनीटॉप या पटनी टॉप, जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक सुंदर हिल रिसॉर्ट है। इस स्थान को वास्तविक रूप से ‘पाटन दा तालाब’ नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ है ‘राजकुमारी का तालाब’। एक कहावत के अनुसार राजकुमारी नहाने के लिए प्रतिदिन इस तालाब का उपयोग करती थीं। हालांकि कुछ सालों बाद इसका नाम ‘पाटन का तालाब’ से बदलकर पटनीटॉप हो गया। यह रिसॉर्ट समुद्र सतह से 2024 मीटर की ऊँचाई पर एक पठार पर स्थित है।

आखिर है क्या पटनीटॉप ?

देवदार के घने जंगल, घुमावदार पहाडियाँ, लुभावने दृश्य और शांत वातावरण पटनीटॉप को पिकनिक के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। इस क्षेत्र में तीन मीठे पानी के झरने हैं जो ठंडे पानी के मूल स्त्रोत हैं। इन झरनों के पानी में औषधीय गुण हैं और यदि आपके पास समय हो तो आप इन्हें देखने जा सकते हैं।

ठंड के मौसम के दौरान विभिन्न बाहरी गतिविधियों जैसे स्कीइंग और ट्रेकिंग में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पटनीटॉप आते हैं। पटनीटॉप अन्य गतिविधियों जैसे गोल्फ, पैराग्लाइडिंग, एरो स्पोर्ट्स, घुड़सवारी और फोटोग्राफी के लिए भी उपयुक्त है।

पटनीटॉप में पर्यटक आकर्षण

लोकप्रिय पर्यटन स्थानों के अंतर्गत नाग (कोबरा) मंदिर, बुद्ध अमरनाथ मंदिर, बाहु किला, कुद और शिव गढ़ आते हैं। यद्यपि पटनीटॉप में हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन नही है, फिर भी पर्यटक जम्मू से यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन या जम्मू हवाई अड्डे पर पहुँचने के बाद पर्यटक राज्य परिवहन की बस या किराये की टैक्सी ले सकते हैं।

यह संपूर्ण साल के गंतव्य के रूप में जाना जाता है हालांकि यहाँ की सैर के लिए उपयुक्त समय मई से जून के बीच तथा सितंबर से अक्टूबर के बीच का है। दिसंबर से फरवरी के बीच का समय साहसिक खेलों जैसे स्कीइंग और ट्रेकिंग के लिए उपयुक्त है।

 

पटनीटॉप इसलिए है प्रसिद्ध

पटनीटॉप मौसम

घूमने का सही मौसम पटनीटॉप

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पटनीटॉप

  • सड़क मार्ग
    जम्मू - श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 1 - ए के माध्यम से बस या टैक्सी द्वारा पटनीटॉप तक पहुंचा जा सकता है। जम्मू और कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) जम्मू रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डे के लिये विशेष लक्ज़री बस चलाता है। पटनीटॉप से कटरा के लिये बसें उपलब्ध हैं जो वैष्णोदेवी का मूल शहर है। पर्यटक जम्मू से पटनीटॉप कैब से भी जा सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पटनीटॉप के निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी और उधमपुर रेलवे स्टेशन हैं। जम्मू तवी से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, और ऋषिकेश से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यद्यपि उधमपुर रेलवे स्टेशन का विकास अभी पूरी तरह से नही हुआ है फिर भी यह नई दिल्ली और जम्मू से जुड़ा हुआ है। पर्यटक आसानी से किराये की कैब या बस द्वारा इन स्टेशनों से पटनीटॉप तक पहुँच कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पटनीटॉप का निकटतम हवाई अड्डा जम्मू हवाई अड्डा है जहाँ से दिल्ली, मुंबई चेन्नई और बैंगलोर के लिए नियमित उड़ानें हैं। जम्मू हवाई अड्डा अन्य शहरों जैसे श्रीनगर, चंडीगढ़ और लेह से भी जुड़ा हुआ है। जम्मू हवाई अड्डे पर पटनीटॉप के लिए बसें और टैक्सी दोनों उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue