Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पेरनेम

पेरनेम पर्यटन - प्राकृतिक तौर पर एक शांत और निर्मल जगह

11

महाराश्ट्र-गोवा बॉर्डर पर तथा राजमार्ग से कुछ ही दूरी पर स्थित पेरनेम एक छोटा सा शात शहर है जहाँ पर्यटक समुद्रतटों पर पूरा दिन बिताने के बाद आना पसंद करते हैं। चपोरा और तीराकोल नदियों का नज़ारा बहुत सुंदर होता है। स्थानीय लोगों की जीवनशैली के बारे में जानते हुए और उनके साथ मछली पकड़ते हुए आपकी उनसे दोस्ती हो सकती है। पेरनेम, गोवा की सालों पुरानी हूबहू तस्वीर प्रस्तुत करता है।

चूँकि मुंबई और पुणे से गोवा आने वाले पर्यटकों के लिए पेरनेम एक प्राकृतिक ठहराव है, लेकिन फिर भी गोवा के विशेष अनुभव प्रदान करने के बावजूद इसे पर्याप्त महत्व नहीं दिया जाता। यहाँ आने पर दो स्थानों पर ज़रूर जाए-श्री भगवती मंदिर और देशप्रभु हाउस।

ये आप क्यों पूछ रहे हैं? पश्चिमी लोग इससे जुड़ना अधिक पसंद करेंगें, लेकिन देशप्रभु हाउस जो कि एक विशाल भवन है, विश्व के एकमात्र हिंदु विस्काउंट का निवास स्थान है। आप में से जो लोग नहीं जानते, उनके लिए, विस्काउंट, यूरोपियन सभ्यता में एक ओहदा तथा सम्मान हैं।

हाथियों के स्मारकों से सुसज्जित, श्री भगवती मंदिर की भव्यता इस क्षेत्र के विशेष आकर्षणों में से एक है।उत्तर दिशा की ओर से गोवा आते हुए पेरनेम पहुँचना बहुत आसान है। इस राज्य में प्रवेश करने पर यह सबसे पहला स्थान है। यह राजधानी पणजी से लगभग 25कि.मी. दूर है तथा आप यहाँ के लिए टैक्सी ले सकते हैं। फिर भी सावधान रहिए; आपसे ज़्यादा किराया वसूला जा सकता है। विकल्प के तौर पर, यदि मौसम इजाज़त दे तो आप किराए पर बाइक लेकर भी जा सकते हैं। 

पेरनेम इसलिए है प्रसिद्ध

पेरनेम मौसम

घूमने का सही मौसम पेरनेम

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पेरनेम

  • सड़क मार्ग
    प्रसिद्ध मुंबई-गोवा राजमार्ग अथवा राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से होते हुए आप मुंबई से गोवा पहुँच सकते है जो मुंबई को सीधे गोवा से जोड़ता है। हालांकि कुछ समय पहले यह रास्ता दो लेन एकसाथ होने के कारण कम प्रयोग किया जाने लगा जिसमें एक लेन ऊपर और एक लेल नीचे है जो कि न केवल खतरनाक है बल्कि आपकी यात्रा को भी लंबा बनाती है। इससे अधिक सुविधाजनक आठ लेनयुक्त एक्सप्रेस मार्ग है जो मुंबई से पुणे की ओर जाता है और जो सतारा राजमार्ग से होते हुए महाराष्ट्र के दूसरे छोर पर स्थित सावंतवाड़ी तक पहुँचता है। गोवा, यहाँ से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के दूसरे शहरों से गोवा के लिए अनेक आरामदायक बस सेवाएँ उपलब्ध हैं। फिर भी आपको लो-फ्लोर वोल्वो सेमी स्लीपर लेने का सुझाव दिया जाता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    उत्तर, दक्षिण तथा केंद्रीय भारत से गोवा रेलमार्ग के द्वारा भली प्रकार जुड़ा है। अधिकतर यात्री सुविधाजनक समय पर मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली सुविधाजनक रेल द्वारा यात्रा करते हैं। इससे बेहतर और क्या होगा, रातभर का सफर और किसी को महसूस तक नहीं होता।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    दक्षिणी गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डा मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरें से भली प्रकार जुड़ा है। हवाईअड्डे से आने जाने के लिए टैक्सियाँ तैयार मिलती हैं। डाबोलिम कोई अंतर्राष्ट्रीय या फिर कस्टम हवाईअड्डा नहीं है, इसलिए विदेशीयात्रियों को मुंबई या दिल्ली जैसे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से होकर आना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue