Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» फ़ेक

फ़ेक  - जहाँ होता है प्रकृति और संस्कृति का मिलाप

6

नागालैंड भारत के उन अज्ञात हिस्सों में से एक है जिसने अपनी पहाड़ियों, घाटियों और मैदानों में बहुत कुछ संग्रहित कर के रखा है और जहाँ एक बार जाने के बाद आप बार बार जाना चाहेंगे। फ़ेक, नागालैंड के सुरक्षित रखे गए रहस्यों में से एक है जहाँ प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक उत्साह, सब साथ मिलकर एक हो जाते हैं। फ़ेक शहर, फ़ेक ज़िले में आता है जो नागालैंड के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित है।

यह ज़िला पूर्व में म्यांमार, दक्षिण में मणिपुर राज्य, पश्चिम में कोहिमा जिले और उत्तर में ज़ुन्हेबोटो और त्युएनसांग जिलों से जुड़ा हुआ है। पहले फ़ेक कोहिमा ज़िले का हिस्सा था और यह कोहिमा शहर से 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फ़ेक का शाब्दिक अर्थ 'वॉच टॉवर' होता है और यह 'फेक्रेकेद्ज़े' शब्द से लिया गया है। फ़ेक के मुख्य निवासी चाकेसंग और पोचुरी हैं। यहाँ तेंयिदी और नागामीस बोली जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि चाकेसंग किसी एक जनजाति का नाम नहीं बल्कि तीन उप जनजातियों का संयोजन है - चोकरी, खेज़्हा और सांग।

ऐसा सौन्दर्य जो किसी भी यात्री को मोहित कर दे!

यह खूबसूरत ज़िला मुख्य तीन नदियों से सुसज्जित है - तिज़ू, लान्ये और सेद्ज़ु। इसके अलावा यहाँ अन्य पानी का स्रोत और मुख्य पर्यटक आकर्षण में शिल्लोई, चिड़ा और ज़ुदु झीलें भी शामिल है। फ़ेक ऑर्किड की कुछ दुर्लभ प्रजातियाँ पाए जाने के लिए भी लोकप्रिय है। फ़ेक अपनी समृद्ध वनस्पति और जीव जंतु के लिए जाना जाता है। यहाँ तितर की प्रसिद्द प्रजाति ब्लीथ ट्रागोपन भी पाया जाता है। फ़ेक में खुथोन्ये, थुरिन्ये, तुर्हिन्ये, गुन्ये, तुखन्ये और सुखरुन्ये त्यौहार मनाये जाते हैं।

फ़ेक इसलिए है प्रसिद्ध

फ़ेक मौसम

घूमने का सही मौसम फ़ेक

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें फ़ेक

  • सड़क मार्ग
    चूंकि फ़ेक संचार के लिए सड़क मार्ग पर पूरी तरह से निर्भर है, यह नागालैंड के इस जिले तक पहुँचने के लिए सबसे सस्ता तरीका है। कोहिमा और दीमापुर सहित नागालैंड के सभी जगहों से नियमित बसों से आप फ़ेक तक पहुँच सकते हैं। राज्य परिवहन की बसों के अलावा, वहाँ कई निजी बसें भी चलती हैं। आप फ़ेक तक पहुँचने के लिए पर्यटक बस भी बुक कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    * फ़ेक में कोई रेलवे स्टेशन है।दीमापुर रेलवे स्टेशन फ़ेक से सबसे निकटतम रेल मार्ग के रूप में कार्य करता है। फ़ेक से 377 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक मार्ग है। रेल मार्ग से फ़ेक की यात्रा करना परिवहन का सबसे सस्ता मोड भी है। नागालैंड राज्य परिवहन दीमापुर से फ़ेक के लिए नियमित बसों की सेवा भी उपलब्ध कराता है तो आप ट्रेन से उतर के इन बसों से भी यात्रा कर सकते हैं। फ़ेक से दीमापुर सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    फ़ेक ज़िले में कोई हवाई अड्डा नहीं है। हालांकि दीमापुर हवाई अड्डा इस दक्षिण पूर्वी जिले के भी काम आता है। दीमापुर हवाई अड्डा गुवाहाटी और कोलकाता से जुड़ा हुआ है। पर्यटक आसानी से दीमापुर हवाई अड्डे से शेष दूरी के लिए टैक्सी का लाभ उठा सकते हैं। दीमापुर हवाई अड्डा फ़ेक से 372 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
25 Apr,Sat
Check Out
26 Apr,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
25 Apr,Sat
Return On
26 Apr,Sun