शिव गंगा पिलानी का ऐसा आकर्षण है जहाँ पर आप प्रकृति माँ की गोद में शांति के साथ आराम कर सकते हैं। शिव गंगा 'बिट्स पिलानी' के विद्या विहार परिसर के केन्द्र में स्थित है। यह सुन्दर पार्क चारों ओर से एक 400 मी लम्बे वृत्तीय नहर द्वारा घिरा है जिसके बीचो-बीच शिव की एक मूर्ति है। अक्सर शाम के समय छात्र एवं पिलानी के निवासी यहाँ आते हैं और इस जगह की प्राकृतिक सुन्दरता की तारीफ करते हुये फुरसत के कुछ पल बिताते हैं।



Click it and Unblock the Notifications