इंदिरा गांधी वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय पार्क, अन्नामलाई हिल्स के संरक्षित क्षेत्र में स्थित है। इसका नाम 1961 में इंदिरा गांधी जी के दौरा करने के बाद बदलकर वर्तमान नाम रख दिया गया। यह वन्यजीव अभयारण्य समुद्र स्तर से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और लगभग 958 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
इस पार्क में कई जीव जन्तु और वनस्पतियां स्थित है। यहां कई प्रकार के जंगली जानवर जैसे - तेंदुआ, हिरन, बाघ, हाथी, कस्तुरी बिलाव, जंगली भालूद्व स्लोथ भालू आदि देखने को मिलता है। यहां कई प्रकार के पेड़ों वाले पक्षी भी पाएं जाते है जिनमें बुलबुल आदि भी है। रेड ट्री पाई, स्पॉटेड डव, विस्कर्ड बुलबुल, ब्लैक हेडेड ओरियोल, रॉकेट टेल्ड उ्रांगो आदि भर भी इस पार्क में पाएं जाते है।
हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां सैर करने आते है।



Click it and Unblock the Notifications