अरबिंदो आश्रम 1926 में श्री अरबिंदो घोष द्वारा स्थापित किया गया था जो अंग्रेजों के अत्याचार से बचने के लिए भाग गए थे। इस आश्रम का नेतृत्व मीरा अल्फासा द्वारा अपने मृत्युदिवस, 24नवम्बर,1926 तक किया गया जिन्हें ’माँ’ नाम से अधिक जाना जाता है। उन्होंने श्री अरबिंदो आश्रम ट्रस्ट का भी नेतृत्व किया जिसकी स्थापना उन्होंने श्री अरबिंदों की मृत्यु के बाद 1950 में की थी।
आश्रम में तीन साल से कम उम्र के बच्चों को आने की अनुमति नहीं है और आश्रम प्रबंधन की विशेष अनुमति के बाद ही फोटोग्राफी करना संभव होता है। यह आश्रम सुबह 8बजे से 12बजे तक और दोपहर 2बजे से शाम 6बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है। आश्रम में एक विस्तृत पुस्तकालय भी है जहाँ आश्रम के अधिकारियों की अनुमति के साथ पहुँचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications