पांडिचेरी में फ्रांस युद्ध स्मारक प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए युद्ध नायकों की स्मृति में बनवाया गया था। यह स्मारक 1971 में बनवाया गया था और हर साल 14जुलाई को बैस्टिले दिवस पर इस स्मारक को सुंदर रोशनी से सजाया जाता है। इसी दिन फ्रेंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। आज तक चली आ रही यह परंपरा इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि पांडिचेरी अपनी फ्रांसीसी जड़ों से जुड़ा है।
यह स्मारक पांडिचेरी के गूबर्ट एवन्यूमें स्थित है और दिनभर यात्रियों के लिए खुला रहता है। एक बार पांडिचेरी आने पर स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि ज़रूर अर्पित करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications