पुरी का समुद्री तट, बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है और पुरी रेलवे स्टेशन से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर है। पुरी समुद्री तट शहर का एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है और इस तट को तैराकी के लिए आदर्श तथा भारत के सर्वश्रेष्ठ समुद्री तटों में से एक के रुप में माना जाता है।
इस समुद्री तट को हिंदू बहुत पवित्र मानते हैं। वार्षिक पुरी बीच महोत्सव रेत कला को प्रदर्शित करता है जो कई पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित स्थानीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की कला आंखों को सुकून देती है और अगर आप इस त्योहार के दौरान पुरी में हैं तो इस कला को देखना ना भूलें।
खाड़ी के बगल में लंबे समुद्री तट पर बिखरी समृद्ध सुनहरी रेत, सुखदायक हवा, जगमगाता साफ पानी, और सूर्योदय तथा सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों ने इस समुद्र तट को एक स्थायी आकर्षण बना दिया है।



Click it and Unblock the Notifications