रंगजी मंदिर, पुष्कर में स्थित एक पवित्र मंदिर है जिसे सन् 1823 में सेठ पूरन मल गनेरीवाल ने बनवाया था। यह मंदिर, भगवान विष्णु के अवतार, रंगजी को समर्पित है। इस मंदिर को द्रविण स्थापत्य शैली में बनाया गया है, लेकिन कहीं - कहीं राजपूत और मुगल स्थापत्य कला की परछाई भी नजर आती है। एक ऊंचे गौपुरम के अलावा, मंदिर में मुख्य प्रवेश द्वार पर दो द्वारपाल संरचनाएं भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications