छत्तीसगढ़ के बेहतरीन संग्रहालयों में से एक होने के कारण महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर का एक लोकप्रिय पर्यटन आकर्षण है। यह संग्रहालय शहर में डी.के. अस्पताल के पास स्थित है। यह संग्रहालय 1875 में राजा महंत घासीदास ने बनवाया था।
बाद में 1953 में रानी ज्योति और उनके पुत्र दिग्विजय ने इस दोमंजि़ला इमारत का पुनर्निर्माण करवाया था। यह लगभग दो हेक्टेयर के क्षेत्र में फेला हुआ है। इस संग्रहालय में हथियारों के नमूने, प्रावीन सिक्कें, मूर्तियाँ और नक्काशी आदि प्रदर्शित किए गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications