राजामुंद्री का इस्कोन मंदिर मनोरंजन और पूजा-अर्चना का एक चर्चित स्थान है। इसे गौतामी घाट के नाम से भी जाना जाता है। 2 एकड़ से भी ज्यादा भूभाग में फैला यह इस्कोन मंदिर बैंगलुरू के इस्कोन मंदिर के बाद दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है।
इस्कोन अर्थात कृष्ण चेतना की अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी ने इस इस मंदिर को गोदावरी नदी के किनारे बनाया है। इस जगह पर भगवना श्री चैतन्य और रामानंद राय ने वार्तालाप किया था, जिससे इसे रामानंद राय गौडिया मठ भी कहा जाता है। इतिहास के अनुसार आज से 500 साल पहले श्री कृष्ण चैतन्य महा प्रभु ने कृष्ण के अवतार में इस स्थान पर पूजा किया था।



Click it and Unblock the Notifications