पॉल चौक राजामुंद्री के व्यवसायिक क्षेत्र का एक चर्चित स्थान है। इसका नाम महान स्वतंत्रता सैनानी बिपिन चंद्र पॉल के नाम पर किया गया है, जिन्होंने वंदेमातरम आंदोलन के दौरान इस जगह का दौरा किया था। पॉल चौक में शहर के कई महत्वपूर्ण लैंडमार्क देखे जा सकते हैं।
थ्री पार्क, जेटी टॉवर, बस स्टैंड और पेट्रोल बंक पॉल चौक के अंतर्गत आते हैं। यहां की भीड़भाग वाली गलियों में चलते समय आपको यहां की संस्कृति का अंदाजा आसानी से हो जाएगा। देखा जाए तो पॉल चौक में राजामुंद्री का इतिहास बसता है। राजामुंद्री में होते हुए इसे जरूर घूमना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications