राजामुंद्री में श्री बाला त्रिपुरा संदरी मंदिर एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह पवित्र गोदावरी नदी के किनारे बना है। ये भी एक वजह है कि इस शहर को दक्षिण कासी के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आज से 200 साल पहले भगवान विश्वेसवर इस मंदिर में प्रकट हुए थे।
यहां दूर-दराज से पर्यटक आते हैं और यह मंदिर पूरे साल व्यस्त रहता है। श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि यहां पूजा करने से उनकी हर एक मनोकामना पूर्ण हो जाती है। यह राजामुंद्री का प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है और इसका विशेष ऐतिहासिक महत्व भी है। यहां पूरे साल किसी ने किसी उत्सव का आयोजन होता ही रहता है और ऐसे में आप कभी भी इस मंदिर को घूमने जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications