रामेश्वरम में स्थित साक्षी हनुमान मंदिर, श्री रामनाथेश्वर मंदिर से 3 किमी. की दूरी पर स्थित है जो गंधामथाना पर्वथम के रास्ते पर पड़ता है। किंवदंतियों के अनुसार, हनुमान जी ने भगवान राम को सूचना दी थी कि माता सीता, रावण के कब्जे में है। उन्होने इस सूचना को साक्ष्य के साथ प्रस्तुत किया था, साक्ष्य के रूप में उन्होने माता सीता की अंगूठी दिखाई थी।
ऐसा भी माना जाता है कि इसी स्थान पर भगवान राम अपनी पत्नी को याद करके रोए थे। हनुमान जी को भगवान राम का भक्त माना जाता है। भगवान राम और हनुमान के भक्त, इस मंदिर में हर साल दर्शन करने आते है। कई तीर्थयात्री, गांधामथान पर्वतम जाने के रास्ते में यहां दर्शन आते है।
इस मंदिर में मंगलवार को सबसे ज्यादा भीड़ होती है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का दिन होता है।



Click it and Unblock the Notifications