यह शहर के बीचों बीच राज्यपाल भवन के पास स्थित है। इसके आसपास के क्षेत्र में मानव निर्मित जंगल बनाए गए हैं। इसका निर्माण 2003 में राज्य सरकार के द्वारा किया गया था। नक्षत्र वन में आप चिल्ड्रेनंस पार्क, गार्डन, मानव निर्मित पहाड़ी, वाटरफॉल और म्यूजिकल फाउंटेन देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के एक गार्डन में 40 से ज्यादा चुनिंदा औषधीय पौधे लगे हुए हैं।
इस पार्क को झारखंड वन विभाग ने बनवाया था। यहां कई सारे नक्षत्र हैं और हर नक्षत्र राशिचक्र और खगोलीय पिंड से जुड़ा हुआ है। हिंदू ज्योतिषियों के अनुसार हर नक्षत्र औषधीय, सौंदर्यपरक, सामाजिक और आर्थिक मूल्यों वाले वृक्षों से संबंधित है। इस पार्क के बीच में एक म्यूजिकल फाउंटेन भी है और एक विशाल बरतन में सारा पानी एकत्र होता है।
इसके अलावा पार्क के रास्तों पर फूलों की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगे हुए हैं। साथ ही पार्क के मध्य में धानवनत्री की सोने की मुद्रा में प्रतिमा बनी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications