अहिराबंध जगन्नाथ मंदिर राउरकेला के सबसे चर्चित मंदिरों में से एक है। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। इसके अलावा यहां भगवान बलभद्र और सुभद्रा की भी पूजा होती है। यह मंदिर एक अहिराबंध नामक एक छोट से कस्बे में स्थित है, जो कि राउरकेला से मात्र एक किमी दूर है।
उत्कृष्ट संरचना और वास्तुशिल्प वाले इस 90 फीट ऊंचे मंदिर को 1975 में बनवाया गया था। कई मामले में यह मंदिर पुरी जगन्नाथ मंदिर का अनुसरण करता है। इस मंदिर में पूरे साल त्योहार और उत्सव का अयोजन किया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।
इन त्योहारों में काफी बड़े स्तर पर मनाए जाने वाले रथ यात्रा का विशेष महत्व है। इस मंदिर में पूरे साल पर्यटक और श्रद्धालू आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications