बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम सेक्टर 5 और सेक्टर 6 के बीच में स्थित है। खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस स्टेडियम का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया था। इसे भारत के बेहतरीन हॉकी स्टेडियमों में से एक माना जाता है।
राउरकेला स्टील प्लांट सेल द्वारा बनाए गए इस विशाल स्टेडियम में एक हजार से भी लोग बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं।पूरे स्टेडियम को काफी व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है। पर्यटक और खेलप्रेमी जब भी राउरकेला आते हैं तो वह इस स्टेडियम को जरूर घूमते हैं।



Click it and Unblock the Notifications