दरजिन राउरकेला के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह ब्राह्मणी नदी के किनारे पर स्थित है। इस स्थान पर सुनहरे किनारे के कारण यह नदी और भी खूबसूरत नजर आती है। पर्यटकों के बीच यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी चर्चित है। वास्तव में दरजिन की खूबसूरती यहां के माहौल में है।
यह जगह हरियाली से पूरी तरह ढंका हुआ है। इस कारण यहां पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। आसपास और दूरदराज से लोग यहां प्राकृतिक सुंदरता को निहारने और आराम के कुछ पल बिताने के लिए आते हैं। दरजिन में कुछ बेहतरीन बंग्ले है, जिसके गार्डन नदी की ओर हैं। अगर आप दरजिन में हैं तो यहां के बंग्लों को देखना न भूलें।