गायत्री मंदिर दुर्गापुर की पर्वत श्रृंखला के फुटहिल्स पर स्थित है। यह मंदिर कई कारणों से काफी चर्चित है। इस मंदिर की स्थापना 1981 में सदगुरू श्री राम देवजी शर्मा ने की थी। मंदिर के आसपास का स्थान पौधों और फूलों से भरा पड़ा है, जिससे इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।
वहीं मंदिर परिसर के अंदर का वातावरण काफी शांत और निर्मल है। यहां अक्सर पर्यटक मेडिटेशन के लिए भी आते हैं। लोगों को यह जगह इतना पसंद आता है कि वह कुछ महत्वपूर्ण आयोजनों जैसे विवाह, मुंडन की रस्म और धागे की रस्म के लिए मंदिर परिसर का एक हिस्सा किराए पर लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications