राउरकेला शहर से 22.3 किमी दूर पितामहल बांध बालंडा गांव के पास स्थित है। पितामहल नदी पर बने इस बांध ने 1978 में काम करना शुरू किया था। इस बांध की कुल लंबाई 660.20 मीटर है और इसकी सबसे ज्यादा ऊंचाई 25.96 मीटर है।
राउरकेला के विभिन्न पिकनिक स्थलों में पितामहल बांध का भी प्रमुख स्थान है। बांध के पास देखभाल के लिए बंगला है, जिसका रखरखाव सिंचाई विभाग द्वारा किया जाता है। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर यहां आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह सकते हैं। आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बांध का ठंडा मौसम और आसपास का खूबसूरत नजारा आपको सुकून पहुंचाएगा।



Click it and Unblock the Notifications