रानी सती मंदिर राउरकेला से 35 किमी दूर बिरमित्रपुर नामक स्थान पर है। इस मंदिर को भारत के दूसरे झुन-झुन धाम के रूप में भी जाना जाता है। करीब 2 एकड़ में फैले इस मंदिर का निर्माण 1967 में किया गया था। सफेद संगमरमर से बने मंदिर की खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।
मंदिर के अंदरूनी हिस्से में चित्रकला का बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है। मंदिर की चोटी पर सुनहरे रंग का मटका रखा हुआ है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है। प्रतिदिन होनी वाली पूजा के अलावा अमावस्या जैसे खास अवसरों पर विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है।
मंदिर के परिसर में दो शानदार फूलों के बागीचे हैं। इनमें से एक में भगवान शिव की आकर्षक प्रतिमा लगी हुई है। यह मंदिर हर दिन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications