Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सामसिंग

सामसिंग पर्यटन -  हरी-भरी पहाड़ियां और बर्फ से ढंकी चोटियां

9

सामसिंग पश्चिम बंगाल के उन शहरों में से एक है, जो राज्य के उत्तर में चाय बागान के क्षेत्र में आते हैं। इस क्षेत्र में स्थित करीब-करीब सभी शहर हिमालय की तराई में आते हैं। हरियाली से ओतप्रोत इन शहरों की खूबसूरती देखने लायक होती है। कई बार पहाड़ की चोटियां बर्फ से ढंक जाती है, जिससे यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

सामसिंग भी जंगल वाले इलाके के काफी करीब है। इन जंगलों में कुछ खास पक्षी और जानवर रहते हैं। यह नियोरा घाटी राष्ट्रीय पार्क से करीब 66 किमी दूर है। वास्तव में सामसिंग पर्यटन दाजर्लिंग और सिलीगुड़ी से गहरा जुड़ा हुआ है। इन दो हिल स्टेशनों पर जो पर्यटक आते हैं, वह सामसिंग घूमने भी जाते हैं।

सामसिंग में आप नेपाली संस्कृति के प्रभाव को बखूबी देख सकते हैं। यहां की संगीत, नृत्य और स्थानी परंपराओं में भी नेपाल का प्रभाव है। अगर आप सामसिंग में है तो यहां सड़क किनारे मिलने वाले मोमोस (एक तरह की पकौड़ी) का स्वाद लेना न भूलें। सिलीगुड़ी से सामसिंग जाने के क्रम में चलसा नामक स्थान पड़ता है। यह भी एक चर्चित पर्यटन स्थल है और आप यहां भी घूमने जा सकते हैं।

स्थानीय समुदाय

शहर में एक से ज्यादा धर्म के लोग रहते हैं। इनमें चुतके और मरूनी जैसे नृत्यों को लेकर काफी दीवानगी रहती है। यहां मनाए जाने वाले त्योहारों में माघे संक्रांति प्रमुख है, जो कि नेपालियों का नया साल है। इसके अलावा ल्होसार भी मनाया जाता है, जो तिब्बतियों का नया साल है।

सामसिंग का मौसम

समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर बसा सामसिंग ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए एक आदर्श जगह है।

कैसे पहुंचें

सिलीगुड़ी से सड़क मार्ग के जरिए सामसिंग आसानी से पहुंचा जा सकता है। हालांकि यहां रेल और हवाई मार्ग की सुविधा नहीं है।

 

सामसिंग इसलिए है प्रसिद्ध

सामसिंग मौसम

घूमने का सही मौसम सामसिंग

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सामसिंग

  • सड़क मार्ग
    सामसिंग सिलीगुड़ी से 80 किमी दूर है और स्टेट हाइवे 12ए के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन सामसिंग को राज्य और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सामसिंग का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट सिलीगुड़ी में है, जो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। साथ ही यह कुछ अंतरराष्ट्रीय गंतव्य से भी जुड़ा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 May,Sun
Check Out
11 May,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon