मनाली से लेह की यात्रा के दौरान सरचु एक ऐसा स्थल है जहां पर्यटक ठहर कर आराम कर सकते है। यहां ठहरने के लिए पर्यटकों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जाती है। यात्री इस मार्ग पर केवल गर्मियों के दौरान ही ठहर सकते है, सर्दियों में यह मार्ग भारी हिमपात के कारण बंद हो जाता है। जून से अक्टूबर के बीच में पर्यटकों को यहां आने की सलाह दी जाती है। सरचु में यात्री ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications