सारप चू नदी, सरचु का मुख्य आकर्षण केंद्र है जो मनाली- लेह वाले राजमार्ग पर बहती है। यह नदी रूपसु प्लेटीओ ग्लेश्यिर के पिघलने के फलस्वरूप बहती है और आगे जाकर डोडा नदी में मिल जाती है। यह सारी नदियां बहकर बाद में पद्म घाटी में गिरती है। यहां के क्षेत्र में पर्यटक ट्रैकिंग का मजा भी उठा सकते है। लेकिन गर्मियों के मौसम में ही यहां आएं। सर्दियों में सरचु का चप्पा-चप्पा बंद रहता है।



Click it and Unblock the Notifications