नीलकंठ महादेव (नीले गले वाले भगवान शिव), राजस्थान में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में स्थित एक मंदिर है। यह सरिस्का नेशनल टाइगर रिजर्व से 32 किमी की दूरी पर स्थित है। परिसर में 300 से अधिक मंदिरों के खंडहर मौजूद हैं जिनमें से कुछ में अभी भी भक्तों द्वारा उपासना की जाती है।
नीलकंठ मंदिर घने जंगलों के बीच में है जिससे इसकी सुंदरता बढ़ जाती है। हालांकि यह जीर्ण-शीर्ण हालत है,लेकिन मंदिर एक पुराने संग्रहालय लगता है। इस परिसर का यह मंदिर छठी से तेरहवीं शताब्दी के बीच का है और अपनी उत्कृष्ट पत्थर नक्काशी के लिए जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications