पुरूल, सेनापति शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित है और पर्यटकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण आकर्षक स्थल है। इस गांव में आकर पर्यटक मणिपुर के समृद्ध और जीवंत परंपरा के बारे में विस्तृत रूप से पता चलता है। इस गांव की सैर करते हुए आपको क्षेत्र में कई ऐसे स्थल मिलेगे, जिनकी यादें सारी उम्र आपके जेहन में बसी रहेगी।
इस गांव में स्वदेशी खेल ताउताउ और कुश्ती खूब खेले जाते हैं। पूरे देश से लोग यहां इन पारंपरिक खेलों का लुत्फ उठाने आते हैं। हालांकि ताउताउ खेल को नववर्ष के दौरान गांव वालों के द्वारा पाओकी की पूर्व संध्या पर खेला जाता है जबकि मई के पहले पखवाड़े में धान उगाने के त्यौहार के दौरान कुश्ती का आयोजन किया जाता है।
इसके अलावा, पर्यटक यहां की स्थानीय महिलाओं के द्वारा पहने जाने वाले आकर्षक परिधानों के बनाने की पारंपरिक विधि को भी देख सकते हैं। ये वस्त्र यहां की महिलाएं पेड़ों की सामग्री से प्राचीन विधि द्वारा पारंपरिक तरीके से बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications