Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सिवनी

सिवनी  - टाइगर्स और लकडियों की भूमि

9

सिवनी एक खूबसूरत शहर है जो सिवनी नाम के जिले में ही स्थित है। यह अनोखा शहर, मध्‍यप्रदेश राज्‍य में सतपुड़ा पठार के उत्‍तर पश्चिमी भाग पर स्थित है। सिवनी जिला लगभग 8758 वर्ग किलोमीटर के एक विशाल भौगोलिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इस शहर का गठन 1 नवंबर 1956 को किया गया था। इस जिले के निवासियों का मुख्‍य पेशा कृषि है जिसे वैनगंगा नदी के द्वारा समर्थन मिलता है।

सिवनी और उसके आसपास स्‍थित पर्यटन स्‍थल

सिवनी में एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध बना हुआ है जो वैनगंगा नदी पर छप्‍पारा नामक जगह पर स्थित है जिसे भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के नाम से जाना जाता है। इस बांध का मुख्‍य उद्देश्‍य सिंचाई है। सिवनी जिले का अन्‍य मुख्‍य आकर्षण पेंच टाइगर रिजर्व है।

बरघाट, एक छोटा सा टाउन है जो अपनी उपजाऊ घाटियों और सुरम्‍य वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। जो पर्यटक कैम्पिंग, ट्रैकिंग और अन्‍य बाहरी गतिविधियों में रूचि रखते हों, उन्‍हे बरघाट की सैर के लिए अवश्‍य आना चाहिए। सिवनी के अन्‍य आकर्षणों में महाकालेश्‍वर मंदिर, शिव मंदिर और अमोदगढ़ भी शामिल हैं।

सिवनी के बारे में दिलचस्‍प तथ्‍य

किंवदंतियों के अनुसार, जगत गुरू एक बार केरल की यात्रा कर रहे थे और अपनी इस यात्रा के दौरान वह इस खूबसूरत सी जगह से होकर गुजरे और उन्‍होने इस जगह का नाम शिरोनी रख दिया जो कि बाद में शिव नगरी या सिवनी के नाम से विख्‍यात हो गया था। इस जगह को रूडयार्ड किपलिंग ने अपनी बुक '' जंगल बुक '' में जगह दी और कहानी का सार इसी जगह के इर्द - गिर्द घूमता है।

इस किताब में सिवनी को सिओनी के रूप में लिखा गया है।  यह भी माना जाता है कि सिवनी शब्‍द को सिओना शब्‍द से प्राप्‍त किया गया है जो इस क्षेत्र में आमतौर पर पाया जाने वाला एक मशहूर प्रजाति का पेड़ है। इस पेड़ से मिलने वाली लकड़ी से बड़े पैमाने पर ढ़ोलक का निर्माण किया जाता है।

सिओना पेड़ के अलावा, सिवनी में अन्‍य लकडि़यों का भी भारी मात्रा में उत्‍पादन किया जाता है और यहां उत्‍पादित होने वाली सागौन लकड़ी सबसे प्रसिद्ध लकड़ी है जो लकड़ी के सभी प्रकार में बेस्‍ट मानी जाती है।

सिवनी की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय

सिवनी का यात्रा का सबसे अच्‍छा समय सर्दियों के दौरान का होता है।

सिवनी तक कैसे पहुंचे

सिवनी, हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के द्वारा भली - भांति जुडा है।

 

सिवनी इसलिए है प्रसिद्ध

सिवनी मौसम

घूमने का सही मौसम सिवनी

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सिवनी

  • सड़क मार्ग
    सिवनी, मध्‍यप्रदेश और महाराष्‍ट्र के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के द्वारा भली - भांति जुड़ा हुआ है। सिवनी से नियमित रूप से निजी और राज्‍य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली बसें चलती रहती हैं। मध्‍य प्रदेश के अन्‍य स्‍थानों से सिवनी की यात्रा के लिए टैक्‍सी सुविधा भी एक व्‍यवहार्य विकल्‍प है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    यात्री, नागपुर से सिवनी तक ट्रेन का लाभ भी उठा सकते है। सिवनी से सभी प्रमुख महानगरों के लिए नियमित ट्रेनों का लाभ उठाया जा सकता है। सिवनी जिले से नागपुर, जबलपुर पैसेंजर, नागपुर छिंदवाडा एक्‍सप्रेस और नागपुर नीर जबलपुर पैसेंजर होकर गुजरती हैं। सिवनी के लिए रामकोना, इतावरी, हावड़ा, उमर नाला, कोरादिह और केलोद आदि स्‍थानों से ट्रेन मिल जाती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सिवनी यहां आने वाले पर्यटकों को उत्‍कृष्‍ट एयर नेटवर्क प्रदान करता है। सिवनी का नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर में स्थित है जिसे डॉ. बाबासाहेब अम्‍बेडकर हवाई अड्डा कहा जाता है। यह एक अर्तराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा है। यह एयरपोर्ट, सिवनी से 121 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस एयरपोर्ट से कई अर्तराष्‍ट्रीय और घरेलू उड़ाने भरी जाती हैं। नागपुर से सिवनी जाने के लिए बस व टैक्‍सी आसानी से मिल जाती है। नागपुर से सिवनी तक जाने में लगभग दो घंटे का समय लग जाता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
26 Apr,Sun
Check Out
27 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon

Near by City