मॉल, शिमला में स्थित एक लोकप्रिय शॉपिंग क्षेत्र है। यह ओबेरॉय क्लार्क होटल से स्कैंडल पॉइंट तक फैला हुआ है। मॉल के अन्दर कई रेस्तरां, बैंक, क्लब और पर्यटन केंद्र हैं। ऐतिहासिक दुकानें, कैफे और रेस्तरां इस क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण हैं। सही तरीके से देखा जाए तो इस क्षेत्र को शिमला के सामाजिक जीवन का केंद्र कहा जा सकता है। यहाँ के रेस्तरां उचित मूल्य पर स्वादिष्ट खाद्य-पदार्थों की बड़ी रेंज परोसते है।



Click it and Unblock the Notifications