भादिया कुंड, उन स्थानों में से एक है जहां प्राकृतिक झरनों में रोगनाशक शक्तियां होती है। यह कुंड एक गांव में स्थित है जो मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंर्तगत आता है। यह जगह पर्यटकों के लिए सुरक्षित और साफ है, यहां आकर वह अच्छे होटलों में सुविधाजनक तरीके से ठहर सकते है।
यह स्थल ग्वालियर से 112 किमी. की दूरी पर स्थित है जो भारत की सैर के दौरान एक खास स्थल है जहां दूर - दूर से सैलानी कुंड को देखने आते है। भादिया कुंड, एक प्राकृतिक झरने वाला सुंदर क्षेत्र है जो शिवपुरी से ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, शिवपुरी में पिकनिक क्षेत्रों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी पर्यटक भादिया कुंड की ओर शांत वातावरण और प्रकृति के कई रंग देखने के लिए रूख करते है।
भादिया कुंड के बारे में कहा जाता है कि इस प्राकृतिक पानी के स्त्रोत में काफी गुणकारी खनिज लवण है। प्राचीन मान्यताओं और कई चिकित्सीय गुणों के कारण यहां के पानी से स्नान करने को बेहतर उपचार माना जाता है। माना जाता है कि यदि किसी को त्वचा सम्बंधी रोग हो तो इस जल में स्नान करने से लाभ मिलता है।
कुंड का पानी चिकित्सीय शक्तियों से भरपुर माना जाता है। इस कुंड की सैर का सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान होता है क्योंकि इस दौरान कुंड में पानी काफी मात्रा में होता है और भरा हुआ कुंड शहर से थके हारे आने के बाद आंखों को सुखद माहौल प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications