रघुपुर किला समुद्र सतह से 3450 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और शोजा शहर का एकमात्र ऐतिहासिक स्थान है। इस किले में बड़ी नालियां और मछलियों के तालाब हैं। पर्यटक किले की दीवारों में छेद देख सकते हैं जो भूतकाल में गोलियों से बने थे। सुरम्य स्थान पर स्थित यह किला पर्यटकों के लिये तीर्थान घाटी और हिमालय की श्रेणियों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। इसके अलावा पर्यटक यहाँ पहाड़ों की ढलानों पर चरवाहों को अपने मवेशी चराते हुए देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications