जॉयसागर तालाब का निर्माण अहोम राजा स्वर्गदेव रुद्र सिंह ने 1697 में करवाया था। रंगपुर में स्थित इस तालाब के निर्माण में 45 दिन का समय लगा था और इसे राजा ने अपनी मां की स्मृति में बनवाया था। 318 एकड़ में फैला जॉयसागर देश का सबसे बड़ा मानव निर्मित तालाब है।
तालाब के चारों ओर कई मंदिर हैं। ये हैं- केशवराय विष्णु डोल या जॉयडोल, देवी-घर, वैद्यनाथ शिव डोल, श्री सूर्य मंदिर, घनश्याम डोल या नाती गोसाई डोल और गणोश मंदिर। यह सभी मंदिरें तालाब के उत्तरी छोर पर स्थित हैं।
विष्णु मंदिर, देवी घर, शिव मंदिर और घनश्याम मंदिर की गिनती असम के चार प्रमुख मंदिरों में होती है और यहां पूरे राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालू आते हैं। विष्णु डोल अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला के लिए जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications