हरसनाथ, सीकर में स्थित एक गाँव है जिसे हर्ष भी कहा जाता है। यह गाँव अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इन सभी मंदिरों में से हरसनाथ मंदिर का निर्माण 10वी. सदी में हुआ था। इस मंदिर के अलावा, पर्यटक पास ही में स्थित दो शिव मंदिर भी देख सकते हैं।
इनमें से एक मंदिर 18वी. सदी में शिव सिंह ने बनवाया था। यहाँ पर पर्यटक 961ई. का एक अभिलेख भी देख सकते हैं। प्रसिद्ध चैहान वंश के इतिहास को जानने के लिए इस अभिलेख को सबसे प्रामाणिक स्रोत माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications