वनगंगा झील, दादरा और नागर हवेली के प्रवेश द्वार के निकट, सिलवासा से मात्र 5 किमी. की दूरी पर स्थित है। दादरा पार्क के साथ इस झील को भी क्षेत्र में अत्यधिक मनोरंजन का साधन माना जाता है। यह ऊंचे पेडों से घिरा हुआ है और यहां आकर पर्यटक पैडल नाव, देहाती शैली में बने पुलों, फूस की झोपडियों और बुलबले वाले फव्वारों का मजा उठा सकते है और आकर्षित होते है।
यह झील, बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा शूटिंग स्थल है, वह लोग यहां गीत और नृत्यों के दृश्यों को शूट करने आते है। वनगंगा झील यहां आने वाले सभी पर्यटकों को अपनेपन से भर देती है, यही कारण है कि आंगतुक यहां की सैर के लिए खीचें चले आते है।
झील और पार्क, जोडों, हनीमून मनाने आए लोगों और परिवारों के लिए एक पसंदीदा स्थल है। नवविवाहित जोड़ों को यहां तन्हा स्थानों पर एक दूसरे में खोया हुआ देखा जा सकता है, परिवार और बच्चे यहां आकर नाव की सवारी का लुत्फ उठा सकते है।
यह झील, स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए भी अच्छा स्थान है, जो लोग प्रात: की दौड़ और सैर के लिए उत्सुक रहते हैं वह यहां आकर मजे से सुबह का व्यायाम कर सकते है क्योंकि यहां का वातावरण बेहद शांत, सौम्य, खिलाखिला व स्वास्थ्यवर्धक है। यहां पर्यटकों के लिए कई ईटिंग ज्वाइंटस हैं जहां जाकर वह कई किस्म के भोजन का लुत्फ उठा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications