Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सिमडेगा

सिमडेगा - जनजातीय जीवनशैली को करें महसूस

5

सिमडेगा एक शहर होने के साथ-साथ झारखंड के सिमडेगा जिले का जिला मुख्यालय भी है। यहां आप जनजातीय लोगों की जीवनशैली को काफी करीब से महसूस कर सकते हैं। हालांकि अब सिमडेगा धीरे-धीरे सेमी-टाउनशिप के रूप में सामने आ रहा है, बावजूद इसके यहां की प्राकृतिक संपदा अभी तक प्रभावित नहीं हुई है।

यहां बड़ी संख्या में आदिवासी लोग रहते हैं। पर्यटक इन आदिवासियों के रहन-सहन को देखने के साथ सिमडेगा के घने जंगलों की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए भी यहां आते हैं। यहां के जंगलों में कैंप लगाना और दूसरी गतिविधियां काफी सामान्य बात है।

सिमडेगा और आसपास के पर्यटन स्थल

सिमडेगा में घूमने लायक कुछ ही चीजें हैं। इनमें से एक है केलाघाघ डेम। यह डेम पहाड़ों की श्रृंखला से घिरा हुआ है, जिससे यहां का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। सिमडेगा के दूसरे चर्चित पर्यटन स्थलों में रामरेखा धाम, दानगाड़ी, केतुंगा धाम, भंवार पहाड़ और अंजार पीर साहिब का मजार शामिल है।

इतिहास पर एक नजर

चूंकि सिमडेगा पर कई राजाओं ने शासन किया है, इसलिए इसका इतिहास बेहद समृद्ध है। पहले इस जगह को बीहू-कैसलपुर परगना नाम से जाना जाता था, जो राजा कंतगदेव का राज्य था। राजा कंतगदेव के निधन के बाद महाराजा शिवकर्ण ने यहां शासन किया। इसके बाद यहां उरांव जनाजाती के साथ-साथ मुंडा और खारिया जनजाती ने भी रहना शुरू किया। 1503 के आसपास सिमडेगा कलिंग साम्राज्य का भी हिस्सा था। शाही परिवार के पूर्वज आज भी सिमडेगा में रहते हैं।

सिमडेगा घूमने का सबसे अच्छा समय

फरवरी से अप्रैल के बीच कभी भी सिमडेगा घूमा जा सकता है।

कैसे पहुंचें

झारखंड के प्रमुख शहरों से सिमडेगा अच्छे से जुड़ा हुआ है। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट रांची में है, जो 162 किमी दूर है। आसपस के शहरों से सिमडेगा के लिए बसें भी चलती हैं।

सिमडेगा इसलिए है प्रसिद्ध

सिमडेगा मौसम

घूमने का सही मौसम सिमडेगा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सिमडेगा

  • सड़क मार्ग
    सड़क मार्ग के जरिए आसपास के शहरों से सिमडेगा पहुंचना काफी सुविधाजनक है। रांची, गुमला, लोहरदगा, सासाराम और राउरकेला से सिमडेगा के लिए नियमित बसें चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    ओडिशा का राउरकेला सिमडेगा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहां से आपको देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें मिल जाएंगी।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सिमडेगा का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट 162 किमी दूर रांची में है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
31 Jul,Fri
Return On
01 Aug,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
31 Jul,Fri
Check Out
01 Aug,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
31 Jul,Fri
Return On
01 Aug,Sat