क्या आपको प्रकृति से प्यार है, जो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। यह अभयारण्य, महासमुंद जिले के उत्तरी भाग में स्थित है जो 245 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसे वन्यजीव अभयारण्य के रूप में 1972 में वन्यजीवन अधिनियम के तहत घोषित किया गया था।
यह अभयारण्य, समतल और पहाड़ी क्षेत्र का मिश्रण है जो 265 मीटर से 400 मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस अभयारण्य में चार सींग वाले हिरण, बाघ, तेंदुए, जंगली भैंसें, अजगर, बार्किंग हिरन, हाइना, साही, चिंकारा और ब्लैक बक्स आदि देखने को मिलते है। यहां पक्षी प्रेमियों के लिए काफी कुछ देखने को है।
यहां कई प्रकार के पक्षी जैसे - बगुले, बुलबुल, इरगेट्स और तोता आदि की कई प्रजातियां देखी जा सकती है। यह वन क्षेत्र शुष्क पर्णपाती पेड़ों और अन्य पेड़ों से समृद्ध है जिनमें तेंदू, बीर, सेमल, साक, टीक और बेंत आदि शामिल है।



Click it and Unblock the Notifications