अहमदपुर मांडवी समुद्री तट गुजरात के सर्वाधिक घूमे जाने वाले समुद्री तटों में से एक है। यह गुजरात की तटरेखा पर स्थित है, जहां पर गुजरात और दीव आपस में मिलते हैं। इस लिए यहां सौराष्ट्र और दीव के पुर्तगाली संस्कृति का मेल देखने को मिलता है। अगर आप बालू पर सैर करना चाहते हैं या खारे पानी में डुबकी लगाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए है। समुद्र में दिखने वाली डॉल्फिन और वॉटर स्पोर्ट्स ऐडवेंचर के कारण यह समुद्री किनारा काफी चर्चित है।



Click it and Unblock the Notifications