सोमनाथ से 6 किमी दूर स्थित वेरावल मछली पालन के लिए जाना जाता है। आप यहां शिल्पकारों को परंपरागत तरीके से नाव बनाते हुए और मछली पकड़ने वाले जहाज देख सकते हैं। यहां के वातावरण से हमेशा मछली की गंध आती रहती है और अगर आपको इससे समस्या है, तो वेरावल से दूर ही रहें। इसके अलावा यह स्थान एक महत्वपूर्ण तटवर्ती औद्योगिक केन्द्र भी है। जापान, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया, फारस की खाड़ी और अमेरिका जैसे देशों में यहां से बड़ी मात्र में सीफूड का निर्यात किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications