अंचार झील, श्रीनगर में एक झील है जो वर्तमान समय में बुरी दुर्दशा में है क्योकि यहां अवैध निर्माण, अतिक्रमण और आसपास के क्षेत्र में भयंकर प्रदुषण फैलाया जाता है। इन्ही कारणों से अंचार झील का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है।
झील में भयानक प्रदुषण के चलते इसके पानी की क्षरीयता काफी बढ़ गई है जिसके चलते यहां की जमीन में जंगली पौधे और फूल भी पैदा नहीं होते हैं। अंचार झील को बर्ड - वाचिंग यानि चिडि़यों को निहारने के लिए भी अच्छा स्थान माना जाता है।
पर्यटक यहां आकर झील के किनारे पर लगी शिकारा यानि लकड़ी की नाव पर भी सवार होकर झील में सैर कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान कई बर्डस् जैसे - पोर्चाड, जंगली बत्तख, गॉडवाल स्पाइन और चैती आदि यहां देखने को मिलती हैं।



Click it and Unblock the Notifications