डल झील, श्रीनगर में 'श्रीनगर का गहना' या कश्मीर के मुकुट के नाम से लोकप्रिय है। डल झील, कश्मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह सुरम्य झील 26 वर्ग किमी. के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है जो श्रीनगर आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
हिमालय की तलहटी में स्थित इस झील को यहां पर शिकारा यानि लकड़ी की नाव और हाउसबोट के लिए काफी जाना जाता है। हाउसबोट से डल झील की प्यारी सी सैर की जाती है जबकि शिकारा से डल झील और हाउसबोट तक आने जाने की सवारी की जाती है।
डल झील, कॉजवे के कारण चार प्रमुख बेसिन में बंट जाता है जिन्हे लोकुट डाल, गागरीवाल, बोद डाल और नागिन के नाम से जाना जाता है। डल झील की असमान प्राकृतिक सुंदरता और प्राकृतिक परिवेश ही इसे पर्यटकों की पहली पसंद और आर्दश गंतव्य स्थल बना देता है।
पर्यटक यहां के हाउसबोट या शिकारा पर बैठ कर सूर्योदय का आंनद ले सकते हैं। पर्यटक यहां आकर पानी में खेले जाने वाले गेम्स का भी मजा उठा सकते हैं जिनका आयोजन यहां अक्सर किया जाता है। स्विमिंग, वॉटर सर्फिंग, कायाकिंग, ऐंगलिंग और कैनोइंग, डल झील के प्रमुख वॉटर गेम्स हैं।



Click it and Unblock the Notifications