श्रीनगर की नागिन झील क्षेत्र में ज्वैल इन द रिंग के नाम से काफी विख्यात है जो चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। यह झील, डल झील से एक पतले सेतु द्वारा अलग है। झील में कई शिकारा और हाउसबोट तैरते हुए दिखते हैं जो यहां आने वाले सभी पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।
यहां आने वाले लोग इस झील में अन्य झीलों की अपेक्षा स्वीमिंग करना काफी पसंद करते हैं क्योकि इस झील में गहराई है और पानी भी कम प्रदूषित है। साहसिक पर्यटकों के लिए यहां कई वॉटर स्पोर्टस जैसे - स्कीइंग और फाइबरग्लास सेलिंग का भी इंतजाम है। झील के किनारे पर एक बार और एक चाय पावेलियन भी स्थित है जिसे नागिन क्लब के नाम से जाना जाता है। यह जगह पर्यटकों को आराम प्रदान करवाती है।



Click it and Unblock the Notifications