नसीम बाग को गार्डन ऑफ ब्रीज के नाम से भी जाना जाता है जो एक प्रसिद्ध मुगल गार्डन है। यह गार्डन, डल झील के पश्चिमी ओर स्थित है। महान मुगल सम्राट अकबर ने अपने शासनकाल के दौरान 1586 में एक बगीचे का निर्माण करवाया था। बाद में 1635 ई. में एक और प्रसिद्ध मुगल बादशाह शाहजंहा ने इस उद्यान में लगभग 1200 पेड़ लगवाएं और यह बगीचा बाग में बदल गया।
झेलम नदी के तट पर स्थित इस उद्यान में कई झीलें और हाउसबोट हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। यहां आने वाले आगुंतकों के लिए कैम्पिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। आने वाले पर्यटक यहां से पांरपरिक कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवे भी खरीद सकते हैं। वैसे तो नसीम बाग साल भर खुला रहता है लेकिन अप्रैल से जून के बीच में यहां आने का सबसे अच्छा मौसम होता है।



Click it and Unblock the Notifications