निशात बाग, डल झील के पूर्वी तरफ स्थित है, जिसे 1633 में हसन आसफ खान, मुमताज महल के पिता और नूर जहान के भाई द्वारा बनाया गया था। निशात बाग का अर्थ होता है खुशियों का बगीचा। इस गार्डन में फूलों की दुर्लभ प्रजातियां, चिनार वृक्ष और सरू के पेड़ भी पाएं जाते हैं।यह मुगल गार्डन, क्षेत्र का सबसे बड़ा सीढ़ीदार उद्यान है। यहां स्थित सुंदर फव्वारों, बड़े से लॉन और खूबसूरत फूलों के कारण यह बगीचा काफी विख्यात है।
कहा जाता है कि शाहजंहा प्रसिद्ध मुगल सम्राट और अब्दुल हसन आसफ खान का दामाद था और इस बाग को देखकर वह बहुत प्रभावित हुआ था। इसको देखने के बाद उसने चुपके से यह आशा व्यक्त की थी कि उसके ससुर उसे यह बाग उपहार में दे दें। बाद में ससुर द्वारा बगीचे को गिफ्ट न करने पर उसने बगीचे में पानी की सप्लाई को रूकवा दिया था।



Click it and Unblock the Notifications