मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब भारत का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय रेसिंग सर्किट है। 1952 में स्थापित, यह हर साल 14 बाइक और कार के रेसिंग प्रतियोगिताओं को आयोजित करता है। क्लब की शुरुआत रेक्स स्ट्रॉंग और के वर्गुनिस ने की थी। क्लब की पहली रेसिंग प्रतियोगिता 1953 में शोलापरम् हवाईपट्टी पर आयोजित हुई थी।
बाद में 1957 में इसी पट्टी पर अखिल भारतीय रेस का आयोजन किया गया। इरुनगट्टूकोट्टाई क्लब का एक और रेसिंग ट्रैक है जिसका उद्घाटन 1990 में किया गया था। इस क्लब को फॉर्मूला-3 रेस आयोजित करने की मान्यता भी मिल गई है।
डर्ट ट्रैक क्लब का एक और आकर्षण है जहाँ ऑटो क्रास प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं। यहाँ आयोजित होने वाली रेस अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की होती है इसलिये कई पर्यटक मुख्य रेसिंग अवसर पर यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications